
हैदराबाद में रोहित बेमुला की मौत के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रदर्शन और उनके बयान पर एबीवीपी ने आपत्ति जताई है। आरोप है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष जाति की गंदी राजनीति कर रहे हैं। इसके विरोध में मंगलवार दोपहर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करने के बाद रोहित वेमुला की मौत के प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
सीबीआई जांच की मांग
प्रदेश सह मंत्री लाले गौतम का कहना है कि रोहित वेमुला की मौत पर एबीवीपी संवेदना व्यक्त करती है, पर यह भी नहीं नकारा जा सकता है कि वो राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है। उसने याकूब मेमन की फांसी का विरोध किया था, अंबेडकर छात्र संघ के नाम का दुरुपयोग किया है। इस प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की है। इस दौरान आशीष शास्त्री, सौरभ पाराशर, शशांक चौधरी, ऋषि सिसोदिया, अखिलेश पचौरी, गौरव शर्मा, दीपक बघेल, अनुग्रह अवस्थी, ललित शर्मा, शिवम शर्मा प्रचार प्रमुख देवांश भटट मौजूद रहे।
Leave a comment