आगरालीक्स ….आगरा के यशवंत हॉस्पिटल के संचालक सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
आगरा के न्यू आगरा में यशवंत हॉस्पिटल है। न्यू आगरा निवासी सजनी अग्रवाल का आरोप है कि न्यू आगरा में संपत्ति संख्या ए 45 की वह मालिक है। इस जगह चार मंजिला भवन है, इस भवन को 2011 में मैसर्स भागौर एडवांस हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड को लीज डीड और 2018 में 1.50 लाख रुपये मासिक किराए पर दिया था। धोखाधड़ी से भवन का बैनामा अपने नाम करा लिया है।

चार के खिलाफ मुकदमा
इस मामले में हॉस्पिटल संचालक सुरेंद्र सिंह भागौर, मथुरा निवासी ओम प्रकाश शर्मा, मनोज कुमार और राहुल सिंह के खिलापफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। हॉस्पिटल संचालक का कहना है कि चार महीने से सिविल कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।