एंटरटेनमेंटलीक्स…सुपरस्टार रजनीकांत के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए और उनकी आगामी फिल्म ‘अन्नात्थे’ की सफलता के लिए उनके फैंस ने तोड़े 108 नारियल.
रजनीकांत के लिए तोड़े 108 नारियल
सुपरस्टार रजनीकांत के प्रशंसकों की कमी नहीं है. उन्हे साउथ में भगवान की तरह पूजा जाता है और ऐसे में अगर रजनीकांत की तबीयत खराब हो तो उनके चाहने वाले कुछ ना करें ऐसा हो नहीं सकता. रविवार को रजनीकांत के फैंस ने उनकी शीघ्र स्वस्थ होने के लिए और उनकी आगामी फिल्म ‘अन्नात्थे’ की सफलता के लिए 108 नारियल तोड़कर और “मन सोरू” (फर्श पर रखकर खाना) रस्म निभाकर मदुरै जिले के थिरुपंक्येंद्रम मुरुगन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की. उनके एक फैन ने बताया की— दो दिन पहले हमारे सुपरस्टार थलाइवा को उनकी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने और फिल्म की सफलता के लिए सामूहिक प्रार्थना कर रहे हैं. रजनीकांत को गुरुवार को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार को उनकी कैरोटिड धमनी की सर्जरी हुई थी.

3 दिन से ऐडमिट है थलाइवा
रजनीकांत को गुरुवार को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार को उनकी कैरोटिड धमनी की सर्जरी हुई थी. कावेरी अस्पताल द्वारा जारी एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, पद्म भूषण पुरस्कार विजेता कैरोटिड एंडाटेरेक्टॉमी से गुजरने के बाद अच्छी तरह से ठीक हो रहे है, उन्होने बताया की कैरोटिड एंडाटेरेक्टॉमी एक सर्जरी होती है जिसके जरिए उनके मस्तिष्क में सामान्य रक्त प्रवाह को बहाल करने के लिए कैरोटिड धमनी के अंदर से क्लॉट को हटाया जाता है. मेडिकल बुलेटिन में यह भी कहा गया है कि अभिनेता को कुछ दिनों में छुट्टी मिलने की संभावना है.