आगरालीक्स…(10 December 2021 Agra News) आगरा के केंद्रीय कारागार में बंद बंदियों की मुक्ति व उद्धार को लेकर किया मंथन. भगवान श्रीकृष्ण को माना केंद्र…
केंद्रीय कारागार में हुआ अभियान का शुभारंभ
आज विश्व मानव अधिकार दिवस पर भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के तत्वावधान में भगवान कृष्ण को केंद्र मानकर आगरा के केंद्रीय कारागार में मानव अपराध मुक्त समाज के अभियान का शुभारम्भ हुआ. इसमें मानव अधिकारों की रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और विश्व शांति के लिए 5300 वर्ष पूर्व के भगवद्गीता के आत्मज्ञान, कर्मज्ञान, न्याय के सिद्धांतों और शासन नीति के तत्वदर्शन द्वारा बंदियों की मुक्ति एवं बंदियों का कैसे उद्धार हो इस विषय पर मंथन और चिंतन किया गया.

13 को होगा समापन
इसका समापन 13 दिसम्बर को सेंट्रल कारागार आगरा में मंथन के रूप में होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिक्षक वीके सिंह ने की. मुख्य अथिति वरिष्ठ अस्थित रोग विशेषज्ञ व आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर डीवी शर्मा रहे. मुख्य वक्ता भारतीय चरित्र संस्थान के रामकृष्ण गोस्वामीजी विशेष अथिति कपिलानंद चतुर्वेदी. विश्वधर्म रक्षक दल मथुरा के अध्यक्ष विजय चतुर्वेदी एवं विशेष वक्ता मालाराम शास्त्री आदि ने की. कार्यक्रम में लगभग 200 बंदियों ने भाग लिया. डॉ. डीवी शर्मा कारागार में हर माह कैम्प लगा कर बन्दियों की देखरेख एवं परीक्षण करते रहेंगे.