नईदिल्लीलीक्स…। राज्यसभा में मंगलवार को सपा सांसद जया भादुड़ी बच्चन बुरी तरह से भड़क गई। उन्होंने भाजपा सांसदों से कहा आपके बुरे दिन आने वाले हैं, मैं श्राप देती हूं।
राज्यसभा में व्यक्तिगत टिप्पणी का आऱोप
राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान सपा सांसद राज्यसभा में कथित व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर भड़क गईं। सभापति की टोकाटाकी के बीच जब उन्हें बोलने से रोका गया तो वह बुरी तरह से बिफर उठीं। उन्होंने कही कि किसके आगे बीन बजाई जा रही है। किसी को सुना नहीं जा रहा है। अपनी मनमानी चलाई जा रही है। उन्होंने गुस्से में आकर यहां तक कह दिया कि आपके बुरे दिन आने वाले हैं, मैं श्राप देती हूं।
पत्रकारों से कहा- यूपी से डरे हुए हैं
इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में ऐश्वर्या राय बच्चन को ईडी से पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर कहा कि वह यूपी से डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि डूबते जहाज की तरह लो भाग रहे हैं।