आगरालीक्स…. कानपुर के बाद कन्नौज में इत्र कारोबारी के घर छापे में तहखाना मिला है, तहखाने में फिंगर लॉक वाली तिजोरी मिली हैं, नोटों से भरे आठ बोरे और सोने के सिक्के व बिस्कुट भी मिले हैं। मशीन की मदद से नोट गिने जा रहे हैं।
महानिदेशालय (डीजीजीआई ) की टीम की कार्रवाई गुरुवार से चल रही है, टीम को एक के बाद एक इत्र कारोबारी के घर और फैक्ट्री से कैश मिल रहा है। डीजीजीआई की टीम ने आनंदपुरी, कानपुर स्थित पीयूष जैन के घर को खंगालने के बाद कन्नौज स्थित आवास पर छापा मारा।

तहखाने में मिली तिजोरी
डीजीजीआई की टीम को कन्नौज स्थित आवास में तहखाने मिले हैं, इन तहखाने में फिंगर लॉक वाली तिजोरी रखी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ तिजोरियों के लॉक खुल गए, कई तिजोरियों के लॉक तोड़ने के बाद कैश जब्त किया गया है। इसके साथ ही तहखाने में बोरे में भरा कैश और सोने के सिक्के व बिस्कुट मिले हैं। टीम की जांच अभी चल रही है।
257 करोड़ तक पहुंची बरामदगी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां छापे में 257 करोड़ की बरामदगी हो गई है, अभी कितना और कैश है, इसका अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा है। टीम जहां छापे मार रही है वहीं से कैश मिल रहा है।