नईदिल्लीलीक्स…। कोरोना का नये वैरिएंट ओमिक्रॉन का प्रकोप 17 राज्यों तक पहुंचा। पीएम ने मास्क पहने की अपील दोहराई। साथ में प्रमुख खबरें।
बिना वक्त गंवाए देश के विकास में दें योगदानः मोदी
प्रधानमंत्री मोदी आज मन की बात की 84वीं कड़ी में देशवासियों से रूबरू हुए। ये इस वर्ष मन की बात की आखिरी कड़ी है।
विदेशी बच्चों के गाए वंदे मातरम का जिक्र
मन की बात में उन्होंने कहा कि क्रिस के एक इंडियन स्कूल में पढ़ने वाले विदेशी छात्राओं द्वारा गाए गए वंदे मातरम का वीडियो भी दिखाया। उन्होंने कहा कि ये वीडियो देशवासियों को एक सुकून भी देता है। इसे सुनकर देखकर सभी को खुशी का अनुभव होता है।
लखनऊ के ड्रोन शो का भी जिक्र
इस दौरान उन्होंने नीलेश का भी जिक्र किया जिन्होंने लखनऊ में हुए ड्रोन शो की प्रशंसा की थी। पीएम मोदी ने कहा कि वो आने वाले एग्जाम से पहले छात्रों से चर्चा की प्लानिंग कर रहे हैं। इसके लिए 28 दिसंबर से MyGov.in पर रजिस्ट्रेशन शुरू होगा जो 20 जनवरी तक चलेगा। इसमें 9 से 12वीं क्लास तक के छात्र-छात्राएं टीचर, पैरेंट्स शामिल हो सकेंगे और इसमें एक आनलाइन प्रतियोगिता भी होगी।
मास्क पहनने की अपील को दोहराया
पीएम मोदी अपने हर संबोधन में देशवासियों को कोरोना महामारी के प्रति सचेत रहने की अपील करते आए हैं। उन्होंने देश के नाम जो अपना संबोधन दिया था उसमें भी उन्होंने देशवासियों से मास्क का उपयोग करने, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने, एक दूसरे से दूरी बनाए रखने और जल्द से जल्द वैक्सीन की दोनों खुराक लेने की अपील की थी।
ओमिक्रॉन अब तक 17 राज्यों में फैला, 452 मरीज
कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन देश में तेजी से पैर पसारने लगा है। ओमिक्रॉन अब तक 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। देश में अब तक कुल 452 मरीज मिल चुके हैं।
कहां कितने मरीज
महाराष्ट्र 110 संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर है वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां कुल 79 मरीज हैं। गुजरात(43), तेलंगाना(38), केरल (38), तमिलनाडु(34), कर्नाटक(38),राजस्थान(43), ओडिशा(4), हरियाणा(4), प. बंगाल(3), जम्मी-कश्मीर(3), उत्तर प्रदेश(2) चंडीगढ़(1), लद्दाख(1), उत्तराखंड में (1)मामले हैं। लेकिन सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि ओमिक्रॉन से भी अधिक खतरनाक वैरिएंट डेल्मीक्रॉन कई देशों में दस्तक देने लगा है।
ओमिक्रॉन से भी खतरनाक वैरिएंट डेल्मीक्रॉन
डेल्मीक्रॉन डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट का मिश्रण है। दोमों वैरिएंट एक साथ मिलकर एक खतरनाक वैरिएंट के रूप में उभर रहे हैं। डेल्मीक्रॉन यूरोप और अमेरिका में तेजी से फैलने लगा है। कहा जा रहा है अगर यह दुनिया के अन्य देशों में दस्तक देता है तो लाखों लोगों की मौत होगी।
दूसरी लहर में था डेल्टा वैरिएंट का कहर
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में डेल्टा वैरिएंट के कारण कई लोगों की जान चली गई थी। वहीं ओमिक्रॉन के बारे में तो यह कहा जा रहा है कि कुछ दिनों में यह डेल्टा से भी अधिक खतरनाक हो जाएगा। इसका मतलब यह हुआ है कि अगर दोनों मिलकर डेल्मीक्रॉन के रूप में तेजी से फैलने लगता है तो दुनिया के कई देशों में तबाही मचा सकता है।