आगरालीक्स ….आगरा में होली के चलते एफएसडीए की टीम ने पारंपरिक तरीके से सैंपल लेना शुरू कर दिया है, टीम को गंदगी भी मिल रही है, कारोबारी दिनों में कार्रवाई से कारोबारी परेशान हैं।

एफएसडीए की टीम ने शनिवार को दो अलग अलग जगह से सैंपल लिए। मुख्य खाद्य अधिकारी राम आशीष मौर्य के अनुसार, पशु चिकित्सा अधिकारी की टीम के साथ पंछी फूडस प्राइवेट की सिकंदरा स्थित फैक्ट्री का निरीक्षण किया। टीम ने फैक्ट्री से मेंगो चेयरी पेठा, स्ट्रोवेरी पेठा, सादा पेठा, अंगूरी पेठा के सैंपल लिए हैं। टीम को गंदगी भी मिली। पेठा ले जाने वाले वाहनों की भी जांच की गई। इसके बाद टीम ने नुनिहाई स्थित एक प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार की ब्रांच सुपर फूडस, नुनिहाई की जांच की। यहां से टीम ने काजू की बर्फी और मावा के सैंपल लिए हैं। इन सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा।