आगरालीक्स…आगरा में टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने अपना हेल्थ इंश्योरेंस वर्टिकल किया लॉन्च..
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने अपने हेल्थ इंश्योरेंस वर्टिकल को आगरा में लॉन्च किया है. कंपनी के इस लॉन्च कार्यक्रम में यूपी एवं उत्तराखंड के रीजनल मैनेजर देवेंद्र रावत, आगरा के एरिया मैनेजर दीपक गुप्ता, शाखा प्रबंधक सनी यादव, वरिष्ठ अभिकर्ता एवं इनकम टैक्स अधिवक्ता मनीष अग्रवाल, वरिष्ठ अभिकर्ता गुंजन अग्रवाल, वरिष्ठ अभिकर्ता सचिन अग्रवाल, वरिष्ठ अभिकर्ता विजय आहूजा, वरिष्ठ अभिकर्ता उदयवीर सिंह एवं कंपनी कार्यालय के सभी मैनेजर कार्यकम में उपस्थित रहे.

रीजनल मैनेजर देवेंद्र रावत ने कंपनी को योजनाओं के बारे में विस्तार से सभी को बताया और कंपनी किस प्रकार से अन्य हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से बेहतर फायदे अपने ग्राहकों को दे रही है इसपर विस्तार से जानकारी दी.