आगरालीक्स ….आगरा में दौड़ती एंबुलेंस में लगी आग, एंबुलेंस में फंसे तीन लोग, मची चीख पुकार। साहसी सिपाही ने इस तरह बचाई तीनों की जान, देखें वीडियो।
आगरा में सोमवार सुबह रामबाग चौराहे पर फ्लाईओवर के पास दौड़ती एंबुलेंस में आग लग गई, आग एंबुलेंस के आगे के हिस्से में लगी, इससे एंबुलेंस चालक सहित तीन लोग आग की लपटों के बीच घिर गए। चालक ने एंबुलेंस रोक दी लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण एंबुलेंस में फंसे लोग बाहर नहीं निकल सके।
चीखने लगे एंबुलेंस में फंसें लोग
आग की लपटें देखते ही देखते बेकाबू हो गई। एंबुलेंस में फंसे चालक सहित तीनों लोगों ने जान बचाने के लिए चीखना शुरू कर दिया। स्थानीय लोग भी जुट गए लेकिन आग की लपटें तेज होने से आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था।
सिपाही ने बताई तीनों की जान
पीआरवी पर तैनात सिपाही राहुल यादव एंबुलेंस में लगी आग को देख पहुंच गया, उसने रामबाग फ्लाईओवर के पास नर्सरी में लगी सबमर्सिबल को चालू कराया। सबमर्सिबल के पाइप से एंबुलेंस के आगे के हिस्से में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
वर्कशॉप से लेडी लायल जा रही थी एंबुलेंस
एंबुलेंस नंदलालपुर स्थित वर्कशॉप में ठीक होने के लिए लगी थी, वहां से चालक अविनाश एंबुलेंस को लेडी लॉयल लेकर जा रहे थे, उनके साथ असिस्टेंट सहित तीन लोग थे। हादसे में तीनों बाल बाल बच गए।