आगरालीक्स ….आगरा की पॉश कॉलोनी निवासी कारोबारी हरिद्वार गए थे, कोठी की पहली मंजिल पर नौकरानी सोती रह गई और चोर नकदी और कैश चोरी कर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के जयपुर हाउस में कोठी नंबर 58 में .खिलौने की ट्रेडिंग का काम करने वाले नितिन कुमार रहते हैं, वे अपने पिता सुरेंद्र अरोड़ा सहित परिवार के साथ तीन दिन पहले हरिद्वार गए थे। कोठी पर उन्होंने नौकरानी और उसके परिवार को रहने के लिए कह दिया था जिससे कोठी की सुरक्षा हो सके।

पहली मंजिल पर सोती रह गई नौकरानी, नकदी और जेवरात ले गए चोर
नौकरानी अपने पति के साथ पहली मंजिल पर रविवार रात को सोने चली गई, सोमवार सुबह वह जगी तो कोठी के ताले टूटे हुए थे। अलमारी के ताले तोड़कर बदमाश कैश और जेवरात ले गए। उन्होंने कारोबारी को सूचना दी, कारोबारी की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया।
खंगाले जा रहे सीसीटीवी
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जिससे चोरों के बारे में सुराग लग सके।