आगरालीक्स …आगरा में कामर्शियल कोर्ट खुलेगा, कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। कोर्ट में किस तरह के मामले सुने जाएंगे और कामर्शिलय कोर्ट की जरूरत क्यों पड़ी, पढ़े पूरी खबर।

यूपी कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में चार और कामर्शियल कोर्ट खोलने पर मुहर लगा दी है, आगरा के साथ ही मेरठ, लखनऊ और नोएडा में कामर्शियल कोर्ट खोले जाएंगे। प्रदेश में अभी 13 कामर्शियल कोर्ट हैं चार और नए कामर्शियल कोर्ट खुलने से संख्या 18 हो जाएगी।
ये हैं कामर्शियल कोर्ट
कामर्शियल कोर्ट में वाणिज्यिक विवाद बैंकिंग, बीमा, संविदा, बौदिृधक संपदा, पार्टनरशिप, एक्सपोर्ट इम्पोर्ट आद के विवादों को सुना जाएगा। ऋण वसूली अधिकरण के फैसले के खिलाफ भी याचिका दाजर कर कसेंगे, एक करोड़ से अधिक मूल्य के विवाद ही सुने जाएंगे। छह महीने में निर्णय देना होगा। अभी तक वाणिज्य से जुड़े मामलों में सुनवाई सिविल कोर्ट में होती थी और फैसले के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था।