नईदिल्लीलीक्स… झारखंड के दुमका में पेट्रोल डालकर जिंदा जलाई किशोरी का सोमवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौत की खबर से तनाव व्याप्त हो गया।
पुलिस ने धारा 144 लगाई
दुमका में किशोरी की मौत की खबर पर गुस्साए लोगों ने बाजार बंदकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर जाम लगा दिया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर धारा144 लगा दी है।
आरोपी युवक को नहीं कोई पछतावा
पुलिस किशोरी को जिंदा जलाने के आरोपी शाहरूख को गिरफ्तार कर चुकी है। गुस्साए लोग उसे फांसी दिए जाने की मांग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक किशोरी ने आरोपी से बात नही की थी, जिससे गुस्साए युवक ने उसे पेट्रोल डालकर जला दिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अपने कृत्य पर पछतावा नहीं है।