आगरालीक्स….हैरान करने वाला मामला. बच्चा चोंर गैंग समझ भीड़ ने वैन में सवार लोगों को बुरी तरह से धुना. गाड़ी को तोड़कर पलट दिया. पुलिस पहुंची तो सामने आई ये हकीकत…
यूपी के कासगंज जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां अमांपुर रोड पर बच्चा चोर समझकर भीड़ ने एक वैन में सवार लोगों को बुरी तरह से पीट डाला. यही नहीं वैन में जमकर तोड़फोड़ कर डाली और उसे पलट दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह वैन में सवार चार लोगों को बमुश्किल बचाया. पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो वैन में सवार चारों लोग मोबाइल टावर के टैक्नीशियन निकले. पुलिस जांच में बच्चा चोरी का आरोप निराधार पाया गया.
ये है पूरा मामला
बताया गया कि कासगंज जिले के अमांपुर रोड पर एक कार का आवागमन बार-बार हो रहा था. कासगंज में इस समय सोशल मीडिया से लेकर स्कूलों तक में बच्चा चोर गिरोह के एक्टिव होने की चर्चाएं चल रही हैं. ऐसे में जब लोगों ने लगातार इस वैन को अपने सामने से आते जाते देखा तो उन्हें लगा कि यह बच्चा चोर गैंग है. भीड ने गाड़ी पर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया और उसे पलट दिया. कार पर लाठी डंडों से प्रहार किए. पुलिस मौक्े पर पहुंच गई लेकिन इस दौरान भी लोग बच्चा चोर गिरोह मानकर अपना आक्रोश जताते रहे. बाद में अतिरिक्त पुलिस बल आने के बाद मामला शांत हुआ.

पुलिस ने जब वैन सवार लोगों से पूछताछ की तो वो मोबाइल टावर के टैक्नीशियन निकले. पुलिस की जांच पड़ताल में बच्चा चोर गिरोह का मामला गलत निकला. इन चारों के नाम पुष्पेंद्र सिंह, रोहन सिंह, अजय और विष्णु है. इस मामले में एसपी ने जिले के लोगों से अपील की है कि भ्रमाक सूचनाएं व अफवाह न फैलाएं और न ही ऐसी भ्रामक सूचनाओं के आधार पर किसी से मारपीट करें. यदि किसी को शक है तो वह पुलिस में सूचना दे. मारपीट करने वालों को चिन्हित करने के बाद पुलिस इनके खिलाफ एक्शन लेगी. फिलहाल अभी तक मारपीट के शिकार किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी है.