आगरालीक्स…आगरा में नीट यूजी 2022 में aarvee एकेडमी के छात्र उदय राज ने किया टॉप. 670 अंक लाकर प्राप्त की 407वीें रैंक. जानें सक्सेस स्टोरी
देशभर में मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए आयोजित नीट यूजी 2022 को बुधवार को रिजल्ट घोषित किया गया. इसमें आरवी अकेडमी देवनगर के छात्र उदय सिंह ने 670 अंक के साथ 407वीं रैंक प्राप्त की है. यह आगरा में नीट यूजी 2022 में सबसे अच्छी रैंक है. आरवी एकेडमी के निदेशक डॉ. वैभव शर्मा और राघवेंद्र सिंेह ने बताया कि टीम वर्क से नीट और जेईई में आरवी एकेउमी के छात्रों की अच्छी रैंक आई है. आरवी एकेडमी में साइंटिफिक तरीके से नीट और जेईई की तैयारी कराई जाती है. अकेडमी की तरफ से उदय सिंह को 407वीं रैंक मिलने पर बधाई दी है.

उदयराज की सक्सेस स्टोरी
407वीं रैंक प्राप्त करने वाले उदयराज सिंह की इस सक्सेस के पीछे इनकी मेहनत और सोशल मीडिया से दूरी है. उदयराज के पिता ने आगरालीक्स को फोन पर दी गई जानकारी में बताया कि उदयराज कोचिंग जाने के अलावा रात को 5 से 6 घंटे तक पढ़ाई करते हैं. ये सब इनकी मेहनत का ही परिणाम है. इसके अलावा सोशल मीडिया से इनका कोई नाता नहीं है जिससे इनका पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर ही रहता है. कभी-कभी दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलना जरूर इनका शौक है.