Monday , 20 April 2026
Home देश दुनिया Former Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh Joins BJP
देश दुनिया

Former Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh Joins BJP

148

नई दिल्लीलीक्स….पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल. उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का विलय भी भाजपा में हुआ

कभी कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए. कैप्टन की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भाजपा में विलय हो गया है. इससे पहले उनहोंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कैप्टन के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि उनके आने के मायने हैं. वह शांति और सुरक्षा के पक्षधर हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी भाजपा में शामिल होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डाका अभार जताया.

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई थी.उन्होंने चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन िकया था. इधर भाजपा भी लंबे समय से पंजाब में एक मजबूत सिख चेहरे की तलाश कर रही है. कैप्टन के प्रधानमंत्री मोदी से भी अच्छे व्यक्त्गित संबंध हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर इस समय पटियाला से कांग्रेस सांसद हैं और वह अभी कांग्रेस में ही रहेंगी.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

देश दुनिया

Tragic Accident: A bus packed with passengers in Jammu plunged 100 meters down from the road. 21 killed

आगरालीक्स…दुखद हादसा, जम्मू में यात्रियों से भरी बस सड़क से 100 मीटर...

देश दुनिया

Tragic News: Explosion at a firecracker factory in Virudhunagar, Tamil Nadu; 18 dead

आगरालीक्स…दुखद खबर, तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों...

देश दुनिया

PM Modi said: “The Women’s Reservation Bill was not passed—I apologize. The opposition parties are to blame for this.”

आगरालीक्स…पीएम मोदी ने किया देश को संबोधित. बोले—महिला आरक्षण बिल पास नहीं...

देश दुनिया

PM Modi will address the nation tonight at 8:30 PM

आगरालीक्स…आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी. किस मुद्दे...

error: Content is protected !!