आगरालीक्स ….आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के बीएड के पेपर की तिथि बदल दी है। वहीं, एमएड के छात्रों के परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं।

बीएड की परीक्षाएं 23 सितंबर से चल रही हैं। अब बीएड प्रथम वर्ष का 30 सितंबर को दूसरे पाली में होने वाले पेपर का कार्यक्रम बदला गया है। 30 सितंबर को बीएड प्रथम वर्ष के बीडी-107 का पेपर अब तीन अक्तूबर को दोपहर की पाली में ढ़ाई बजे से चार बजे के बीच होगा।
30 सितंबर तक भर सकते हैं एमएड के परीक्षा फार्म
एमएड सत्र 2021-23 प्रथम सेमेस्टर (मुख्य) परीक्षा, सत्र 2020-22 तृतीय सेमेस्टर मुख्य और पुनः परीक्षा के साथ-साथ भूतपूर्व छात्रों के परीक्षा फार्म भरवाए जा रहे हैं। सत्र 2019-21 चतुर्थ सेमेस्टर मुख्य पुनः एवं भूतपूर्व परीक्षा के छात्र 30 सितंबर तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं।