आगरालीक्स …आगरा मे इंटरस्टेट लग्जरी गाडी चोरी करने वाले गिरोह को पकडा है, इनके पास से एक करोड कीमत की लग्जरी गाडी जब्त की गई है। पुलिस ने क्राइम ब्रांच टीम के साथ मिलकर गिरोह के दो सदस्यों को दबोच लिया है। गिरोह आगरा के साथ ही आस पास के राज्यों में लग्जरी गाडी चोरी कर रहा था, इन गाडियों को दूसरे राज्यों में बेचा जाता था, गिरोह द्वारा लग्जरी गाडी की ही चोरी की जाती थी। पुलिस ने 10 लग्जरी गाडी जब्त की हैं।
आगरा के थाना हरीपर्वत पुलिस ने लग्जरी गाडी चोरी करने वाले गिरोह के पकडा है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के दो सदस्य पकडे गए हैं, इसमें से एक जगदीशपुरा के बोदला निवासी संजय सिंह है और गिरोह का दूसरा सदस्य थाना एत्माउददौला के हनुमान नगर निवासी दीपक ठाकुर है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के लिए पूछताछ कर रही है।
10 लग्जरी गाडी की जब्त
पुलिस ने लग्जरी गाडी चोर गिरोह से 10 गाडियां जब्त की हैं, इसमें से तीन सफारी और एक डस्टर है। पुलिस गिरोह के सदस्यों से पूछताछ कर रही है, जिससे चोरी की गई अन्य लग्जरी गाडियों को बरामद किया जा सकता। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड के लिए दबिश दी जा रही है। गिरोह से जब्त की गई गाडियों की कीमत करीब एक करोड बताई जा रही है।
अन्य राज्यों में बेचते हैं कार
लग्जरी गाडी चोरी करने के बाद गिरोह के सदस्य उस गाडी को दूसरे राज्य में बेचते हैं, इसके लिए फर्जी नंबर प्लेट सहित अन्य दस्तावेज भी पुलिस ने जब्त किए हैं। पिछले कई सालों से गिरोह लग्जरी गाडी की चोरी कर रहा था।
लूट की वारदात भी कबूली
पुलिस का कहना है कि लग्जरी गाडी चोरी करने के साथ ही गिरोह लूट भी कर रहा था, गिरोह कई वारदात को अंजाम दे चुका है, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। जिससे इंटरस्टेट वाहन चोर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकडा जा सके।
Leave a comment