Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Golden Jubilee Celebrations of Moral Development Organization will be celebrated with grandeur in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Golden Jubilee Celebrations of Moral Development Organization will be celebrated with grandeur in Agra…#agranews

165

आगरालीक्स…आगरा में नैतिक विकास संगठन का स्वर्ण जयंती समारोह भव्यता के साथ मनेगा. वॉटर मैन आफ इंडिया करेंगे उद्घाटन

नैतिक विकास संगठन स्वर्ण जयंती समारोह
आगरा की प्रमुखतम सामाजिक संस्था नैतिक विकास संगठन का स्वर्ण जयंती 5वीं स्थापना दिवस दिनांक 16 अक्टूबर 2022 को अति भव्यता के साथ स्थानीय जे.पी. सभागार आगरा में आयोजित किया जा रहा है। समारोह का उद्घाटन राजेन्द्र सिंह विख्यात जलपुरुष (वॉटर मैन ऑफ इण्डिया) एवं मुख्य अतिथि नवीन जैन महापौर विशिष्ट अतिथि योगेन्द्र, बेबीरानी मौर्या मंत्री, विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, विजय शिवहरे एवं आशुरानी कुलपति डा. वी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय होगें। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री जगदीश प्रसाद जैन मुख्य संयोजक ने बताया कि संस्था की स्थापना 50 वर्ष पूर्व 2 अक्टूबर 1972 को की गयी थी। इसका मूल उद्देश्य समाज के निर्धन वर्ग हेतु सेवा करना रहा। संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु दातव्य चिकित्सालय की स्थापना की गयी।

अध्यक्ष श्री रामकुमार जी अग्रवाल द्वारा प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था चिकित्सालय के माध्यम से अब तक कई लाख लोग निशुल्क चिकित्सा प्राप्त कर चुके हैं। अवसर पर एक स्मारिका समपर्ण का प्रकाशन किया जा रहा है। इसका दिन भी इस अवसर पर किया जायेगा। स्मारिका में संगठन के 50 वर्ष के इतिहास के अतिरिक्त विभिन्न जानकारी पर महामंत्री राकेश शर्मा ने बताया कि स्वर्ण जयंती समारोह में अबतक निशुल्क सेवा करने वाले नगर के 50 विशिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान किया जायेगा।

उपाध्यक्ष पेन्सन द्वारा जानकारी दी कि स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा प्रदान करने वाले समाज सेवीयों का इस अवसर पर अभिनंदन किया जायेगा। संयोजक रमेश गुप्ता द्वारा जानकारी दी कि इस अवसर पर संस्था द्वारा चिकित्सालय में 50 वर्षो से सेवा देने वाले हा रामबाबू अग्रवाल का अभिनन्दन भी किया गया। बैठक का धन्यवाद ज्ञापन धर्मगोपाल मित्तल द्वारा किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय कानून मंत्री एस वी सिंह बघेल एवं प्रदीप जैन पीएनसी संरक्षक विशेष रूप से चिकित्सालय निरीक्षण हेतु फवारे और संगठन परिवार की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं विशिष्ठ सहकोषाध्यक्ष योगेन्द्र अग्रवाल, लक्ष्मन बंसल, रामकिशोर अग्रवाल, योगेश मिताली बिहारी महेश गुप्ता अशोक गुप्ता, सतीश चन्द्र अग्रवाल, विशेष रूप से उपस्थित है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

error: Content is protected !!