आगरालीक्स… आगरा के इंजीनियरिंग कॉलेज के आईटी के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट हुआ, कंपनी ने इंटरव्यू लिए, इसमें सभी छात्र फेल हो गए। इससे इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षकों के होश उडे हुए हैं। उन्होंने कैंपस प्लेसमेंट के लिए अच्छी कंपनियों को आमंत्रित किया है, लेकिन उनके कॉलेज के छात्र इंटरव्यू लेने आ रही टीम के सवाल ही नहीं समझ पा रहे हैं, जवाब क्या दें।
आगरा कॉलेज की इंजीनियरिंग फैकल्टी में सोमवार को कैंपस प्लेसमेंट के लिए एचसीएल कंपनी की टीम पहुंची। इसके लिए सुबह से ही तैयारी चल रही थी, छात्रों को भी कैंपस प्लेसमेंट के लिए तैयार कर दिया गया था। एचसीएल की टीम ने 55 छात्रों का इंटरव्यू लिया, लेकिन कोई भी छात्र उनके सवालों का जवाब नहीं दे सका। इस दौरान इंजीनियरिंग संकाय के शिक्षकों के चेहरे भी उतर गए, बमुश्किल कॉलेजों में अच्छी कंपनी प्लेसमेंट के लिए आ रही हैं। लेकिन, किसी भी छात्र का सलेक्शन नहीं हो सका है।
Leave a comment