आगरालीक्स…पुलिस ने पकड़े इतने जुआरी कि इनका कोर्ट भेजने के लिए किराए की मंगानी पड़ी बस. इनमें सभी तरीके के जुआरी. 2 लाख से ज्यादा कैश, तीन स्कॉर्पियो और चार बाइक भी बरामद कीं.
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में मंगलवार शाम को पुलिस ने एक गेस्ट हाउस पर छापा मारकर यहां से 16 जुआरियों को पकड़ा. इनमें अधिवक्ता से लेकर शिक्षक और ग्राम प्रधान जैसे जुआरी भी शामिल थे. पुलिस ने यहां से दो लाख रुपये से अधिक का कैश, तीन स्कॉर्पियो और चार बाइकें भी पकड़ीं, लेकिन पुलिस को रातभर इन जुआरियों को छुड़ाने के लिए आने वाली सिफारिशों ने परेशान कर दिया. इनमें कई राजेनताओं की भी सिफारिशें थी, लेकिन पुलिस ने किसी की भी नहीं सुनी. बुधवार को पुलिस ने इन सभी जुआरियों को मेडिकल कराने के लिए किराए की बस भी मंगाई और कड़ी सुरक्षा में मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट भेजा गया.

मामला शिकोहाबादके स्टेशन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस का है. पुलिस को सूचना मिली कि गेस्ट हाउस में काफी बड़ा जुआ चल रहा है. इस पर पुलिस ने यहां घेराबंदी कर छापा मारा तो 16 जुआरियों को मौके से पकड़ा. पुलिस ने मौके से दो लाख से ज्यादा कैश, तीन स्कॉर्पियो और चार बाइकें भी पकड़ी जिन्हें सीज कर दिया गया. पकड़े गए जुआरी कोई मामूल नहीं थे बल्कि इनमें अधिवक्ता, शिक्षक और ग्राम प्रधान तक शामिल थे. पुलिस ने जब इन्हें पकड़ा तो इनमें से कई तो नशे में थे. जाहिर है जब इन्हें पकड़ा गया तो पुलिस को पास इन्हें छुड़ाने के लिए सिफारिशें भी आना शुरू हो गईं. देर रात तक इन सभी को छुड़वाने के प्रयास चलते रहे लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं मानी.
पकड़े गए जुआरियों को आज सुबह पुलिस ने अदालत तक भेजने के लिए किराए की बस मंगवाई और सभी जुआरियों को पुलिस की कस्टडी में पहले संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया और फिर बाद में कोर्ट में पेश किया गया.