Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स 7 killed as electric wire falls on roadways bus in Etah of Agra region
बिगलीक्स

7 killed as electric wire falls on roadways bus in Etah of Agra region

136

आगरालीक्स…. आगरा रीजन में रोडवेज बस पर हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से दो बच्चों सहित सात की दर्दनाक मौत हो गई, बस से आग की लपटें उठने लगी, सडक गीली होने से बस में करेंट दौड गया और कई यात्री करंट में झुलस गए। बिजली आपूर्ति ठप करने के बाद अन्य यात्रियों को बाहर निकाला गया। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

आगरा रीजन के एटा में मंगलवार को बेवर डिपो की बस एटा से बेवर जा रही थी, बस में 62 यात्री थे। दिल्ली कानपुर हाईवे पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया, इससे पहले ही बारिश हुई थी, जिससे सडक भी गीली थी, इससे रोडवेज बस में करेंट दौडने लगा। रोडवेज बस के गेट के पास खडे एक के बाद एक सात यात्री करेंट की चपेट में आ गए। बस के पायदान के पास आग लग गई, बस के पहियों में भी आग लगने लगी। यात्री जूता  पहने हुए थे और सीट पर बैठे थे, उन्हें तेज करेंट नहीं लगा।
सात लोगों की दर्दनाक मौत
रोडवेज बस पर हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हुई है, उषा पत्नी नेत्रपाल निवासी पटियाली के दोनों बच्चों की मौत हो गई और वह झुलस गई हैं। जबकि पांच लोगों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बस का गेट खोलने के बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया, करीब छह यात्री हादसे में झुलस गए हैं, उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

curre

हादसे के बाद मची चीख पुकार
रोडवेज बस पर बिजली का तार गिरने से हुए हादसे के बाद स्थानीय लोग भी पहुंच गए, इससे चीख पुकार मच गई, दिल्ली कानपुर रूट पर आ रही अन्य बसों को रोक दिया गया। दर्दनाक हादसे से लोगों की रूह कांपने लगी।

10 मिनट तक दौडा करेंट, ड्राइवर और कंडेक्टर भागे
रोडवेज बस में 10 मिनट तक करेंट दौडता रहा। रोडवेज बस में बैठे अन्य यात्रियों को करेंट बंद होने के बाद बाहर निकाला गया, इसमें से छह यात्री बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। रोडवेज बस के ड्राइवर सुखवीर यादव और कंडेक्टर देवेंद्र बस छोडकर भाग गए।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!