Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Rain start in Agra after sunny morning
टॉप न्यूज़

Rain start in Agra after sunny morning

127

आगरालीक्स… तेज धूप और उमस के बीच आगरा में तेज बारिश शुरू हो गई है, मंगलवार को सुबह से गर्मी से बेहाल लोगों को बारिश होने से राहत मिली, लेकिन इससे जगह जगह जलभराव हो गया है। हाईवे से लेकर शहर के मार्गों पर जाम लगा हुआ है।
आगरा में रिकॉर्ड बारिश के बाद भी धूप और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल सकी है। मंगलवार को भी सुबह से ही तेज धूप थी, उमस बढने के साथ दोपहर 12 बजे से बादल छाने लगे, इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश से कुछ ही देर में जगह जगह जलभराव हो गया।
18 घंटे तक हुई बारिश से लगा जाम
17 जुलाई को आगरा में 18 घंटे से लगातार हो रही बारिश के बाद पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार सिंह ने अपील की है कि अनावश्यक कार्य के लिए घर से बाहर ना निकलें। सवा लाख क्यूसिक पानी आगरा में शाम तक आ जाएगा। इसे देखते हुए फतेहरपुर सीकरी, खेरागढ, फतेहाबाद के लोगों से अपील की गई है कि वे नदी के पास ना जाएं, शाम को तेज बहाव के साथ नदी उफान भर सकती हैं, इससे हादसा होने की आशंका है।
आगरा में शनिवार रात से बारिश हो रही है, बारिश के न थमने से सडक और रेल यातायात बाधित हो चुका है। आगरा के साथ ही मथुरा और धौलपुर में भीषण जलभराव है। मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा के लिए जा रहे लोगों को रिफाइनरी के पास रोक दिया r 2गया है। मथुरा में भीषण जलभराव के हालात हैं, वहां से वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। धौलपुर में पांचना बांध से पानी छोडे जाने से करौली का रास्ता बंद हो गया है। करौली में जलभराव के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। इसी तरह शहर में हाईवे को छोडकर अन्य मार्गों पर भीषण जलभराव है। घरों और दुकानों में जलभराव होने से करोडों का नुकसान हो चुका है। अभी भी बारिश का कहर जारी है। इसी तरह से बारिश होती रही तो हालात बिगड सकते हैं।
छुटटी के दिन घरों में कैद, घरों में पानी
शनिवार रात नौ बजे से शुरू हुई बारिश अभी जारी है, इससे रविवार को छुटटी के दिन लोगों की आंखें खुली तो बारिश हो रही थी। सबसे ज्यादा स्थिति निचले इलाकों में है, आगरा में बिजली घर, सूरसदन, खेरिया मोड, सिकंदरा आवास विकास सहित अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। नालों के उफान मारने से गंदा पानी घरों में जा रहा है। इससे घर का सामान भी बाहर पानी में तैरने लगा है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!