आगरालीक्स…आगरा से वृंदावन ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी के दर्शन को जा रहे हैं तो दर्शनों की नई टाइमिंग देख लें. गुरुवार 27 अक्टूबर से नया टाइम
ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी की मान्यता पूरे विश्व में है. हजारों की संख्या में श्रद्धालु रोजाना यहां ठाकुर जी के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. दिवाली जैसे खास त्योहारों पर तो श्रद्धालुओं की संख्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है. अब नई जानकारी के तहत दिवाली के बाद यानी भाईदूज के बाद से श्री बांकेबिहारी महाराज मंदिर में दर्शन का टाइम बदल रहा है. भाई दूज से ठाकुरजी के दर्शन वेलाओं की शरदकालीन समय सारिणी आरम्भ हो जाएगी जो होली की दूज तक चलेगी.

ये होगा नया टाइम
हर साल दिवाली की भाईदूज से दर्शन का टाइम बदला जाता है. 27 अक्टूबर से श्री बांकेबिहारी जी महाराज के मंदिर के पट सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर खुलेंगे. 8 बजकर 55 मिनट पर श्रृंगार आरती के दर्शन होंगे. दोपहर 12 बजे ठाकुरजी का राजभोग आएगा और फिर 12 बजकर 30 मिनट पर फिर से पट खुलेंगे. दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर भक्तों को राजभोग आरती के दर्शन होंगे. इसके बाद शाम को 4 बजकर 30 मिनट पर फिर से ठाकुरजी के दर्शन होंगे. शाम को सात बजकर 30 मिनट पर शयन भोग ओगा और इसके बाद 8 बजे से ठाकुरजी भक्तों को दर्शन देंगे. रात 8 बजकर 25 मिनट पर श्यन भोग आरती के दर्शन होंगे.