आगरालीक्स.. आगरा में एक प्रेमी जोडा होटल में पहुंचा, एक कमरा लिया और युवक अपनी गर्ल फ्रेंड को लेकर होटल के कमरे में चला गया। चीख पुकार सुनकर होटल कर्मी पहुंचे, उनके सामने होटल के कमरा नंबर 103 में युवती आग की लपटों से घिरी हुई थी। युवक वहां से भाग गया। युवती को एसएन से सफदरजंग, दिल्ली रेफर कर दिया गया। मंगलवार को युवती की मौत हो गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
सदर क्षेत्र के रहने वाले संदीप के सोनम से प्रेम संबंध थे, सोमवार को संदीप ने सोनम को ग्वालियर रोड स्थित सिप्पी होटल में बुलाया, यहां उन्होंने कमरा नंबर 103 लिया और दोनों कमरे में चले गए। कुछ देर बाद ही कमरे से चीख पुकार की आवाज आने पर होटल कर्मी पहुंचे, सोनम आग की लपटों में घिरी हुई थी, इस बीच संदीप वहां से भाग गया। उसे गंभीर हालत में दिल्ली भेज दिया गया, जहां सोनम की मौत हो गई। सीओ सदर असीम चौधरी ने बताया कि लड़की अपनी मर्जी से युवक के साथ आई थी। युवक ने उसपर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया और भाग गया। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। होटल ने बिना आईडी के कमरा दिया था, इसलिए उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
सोनम चलाती थी संदीप का खर्चा
संदीप ने पुलिस को बताया कि वो बेरोजगार था और फौज में जाने की तैयारी कर रहा था।
सोनम ही उसका खर्च चलाती थी, लेकिन वह उसे फौज में नहीं जाने देना चाहती थी। उसे डर था कि नौकरी लगने के बाद वह उसे छोड सकता है।
संदीप बोला ऐसे लगी आग
संदीप का कहना है कि सोमवार को हम मिलने के लिए होटल गए, वहां कमरा लिया। इसकेे पहले भी हम यहां कई बार आ चुके हैं। हम वहां इश्क करने गए थे, लेकिन वह मिट्टी का तेल लेकर आई थी। वहां कुछ देर बाद ही वह कहने लगी कि तुम फौज में न जाना, और मिट्टी का तेल निकाल लिया और खुद पर मिटटी का तेल डाल लिया, उसने हाथ-पैर मारना शुरू कर दिया। इसी दौरान गलती से जलती माचिस उस पर गिर गई और वो जलने लगी। मैं डर गया और उसे बाथरूम की तरफ ले गया, लेकिन वहां पानी नहीं था। वो बुरी तरह चीख रही थी मैं डरकर वहां से भाग गया।
Leave a comment