Saturday , 31 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Patient female attendant accuses doctor of rape attempt in Agra
टॉप न्यूज़

Patient female attendant accuses doctor of rape attempt in Agra

184

आगरालीक्स… आगरा में एक हॉस्पिटल संचालक पर मरीज की भाभी ने चैंबर में बुलाकर दुराचार करने की कोशिश के आरोप लगाए हैं। महिला द्वारा थाने में तहरीर दी गई है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
डेंगू और वायरल फैलने से शहर के हॉस्पिटल फुल हैं। एत्माउददौला क्षेत्र के एक हॉस्पिटल में मरीज भर्ती था। उसकी तीमारदारी में बुधवार रात को मरीज की भाभी थी, आरोप है कि रात को डॉक्टर ने उन्हें अपने चैंबर में बुलाया। चैंबर का गेट बंद करने के बाद अश्लील हरकत करने लगा और रेप की कोशिश की। इस पर उसने शोर मचा दिया और चैंबर से बाहर निकल आई। इस मामले में महिला ने थाना एत्माउददौला में तहरीर दी है। डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। महिला से आरोपी डॉक्टर की पहचान कराई जा रही है, जिससे यह पता चल सके कि रेप की कोशिश डॉक्टर ने की थी या स्टाफ के द्वारा ऐसा किया गया था।

डॉक्टर पर युवती ने लगाए जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप
आगरा के एक डॉक्टर पर उनके यहां काम करने वाली मार्केटिंग मैनेजर युवती ने शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। युवती ने डॉक्टर के साथ ही उनके माता पिता, वह दोनों भी डॉक्टर हैं के खिलाफ थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है।
युवती ने आरोप लगाए हैं कि वह हरीपर्वत क्षेत्र में एक पैथोलॉजी लैब पर मार्केटिंग मैनेजर के रूप में 20 हजार प्रति महीने की सैलरी पर कार्यरत है। पैथोलॉजी संचालक डॉक्टर ने उसे शादी का झांसा देकर जाल में फंसा लिया, इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा और उसे अपनी पत्नी की तरह बताते हुए उसे मैसेज करने लगा। इस तरह वह दो साल से युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था, युवती ने आरोप लगाए हैं कि डॉक्टर से पूरी सैलरी एक साथ नहीं देता था।
पिछले साल हुई डॉक्टर की शादी, युवती को नहीं बताया
पैथोलॉजी संचालक डॉक्टर की पिछले साल शादी हो गई, लेकिन उसने युवती को नहीं बताया, इसके बाद भी वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और युवती से शादी करने की बात कहता रहा। चूंकि युवती का अपने पति से पांच साल से विवाद चल रहा है और तलाक की कानूनी प्रक्रिया चल रही है, युवती का पांच साल का बेटा भी है। डॉक्टर को यह पता था, इसके बाद भी उसने उसे शादी का झांसा देकर जाल में फंसाया। युवती का आरोप है कि डॉक्टर उसके बेटे के स्कूल में पैरेंटस मीटिंग में पिता के रूप में शामिल होता था।
डॉक्टर दंपति पर भी लगाए आरोप
युवती का आरोप है कि सात जुलाई को वह पैथोलॉजी पर काम करने पहुंची तो डॉक्टर के साथ ही उसके डॉक्टर पिता और मां ने उसके साथ गाली गलौज की और नौकरी पर न आने के लिए कहा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर का कमला नगर में क्लीनिक है। इस मामले में युवती ने पैथोलॉजी संचालक डॉक्टर पर शारीरिक शोषण और उसके डॉक्टर माता पिता पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

(इंटरनेट फोटो) 

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “New Hope for Little Lives”, Advanced Treatment for Complex Pediatric Urological Conditions in Sarvottam Super Speciality Hospital Agra

आगरालीक्स…’स्वस्थ बचपन की नई उम्मीद’, आगरा के सर्वोत्तम सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बच्चों...

टॉप न्यूज़

Agra News: Hearings were held on 44 complaints from women. The State Commission for Women has issued directives for prompt action…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं की 44​ शिकायतों पर हुई सुनवाई. राज्य महिला आयोग...

टॉप न्यूज़

Agra News: Theft worth lakhs from an electronics businessman’s warehouse in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इलेक्ट्रोनिक कारोबारी के गोदाम से लाखों की चोरी. 23—24 एसी...

टॉप न्यूज़

Agra News: The historic Bateshwar Fair will be held in Agra following Diwali…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिवाली के बाद सजेगा ऐतिहासिक बटेश्वर मेला. 18 दिन तक...

error: Content is protected !!