Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: A large quantity of medicines recovered from the wholesale shop of Mohit Bansal in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: A large quantity of medicines recovered from the wholesale shop of Mohit Bansal in Agra…#agranews

321

आगरालीक्स…आगरा में नकली दवा गिरोह के मास्टरमाइंड मोहित बंसल की होलसेल की दुकान से बड़ी मात्रा में मिली दवाएं. ताला तोड़कर 8 घंटे टीमों ने की जांच. ये दवाएं मिलीं….

आगरा में नकली दवा गिरोह के मास्टरमाइंड मोहित बंसल के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. हिमाचल के बद्दी में नकली दवाओं के जखीरे के साथ पकड़े गए मोहित बंसल को रिमांड में लेने के बाद आज टीम आगरा में फुब्बारा स्थित उसकी फर्म पर पहुंची. आगरा और हिमाचल की औषधि विभाग की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से की गई इस कार्रवाई में मोहित बंसल की फर्म एमएच फार्मा के ताले तोड़े गए और यहां करीब 8 घंटे तक जांच की गई. टीम ने यहां से साढ़े पांच लाख रुपये की ब्रांडेड कंपनियों की 9 प्रकार की दवाओं को सीज किया. 19 नमूने लिए गए जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है.

8 घंटे तक चली कार्रवाई
सहायक आयुक्त औषधि आगरा मंडल के निर्देशां पर आज आगरा के औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार तथा कपिल शर्मा व हिमाचल प्रदेश के बद्दी की संयुक्त टीम ने रिमांड पर लिए गए मोहित बंसल पुत्र विनोद बंसल निवासी कमला नगर, रमाकुंज कॉलोनी दयालबाग आगरा के प्रतिष्ठान हींग की मंडी स्थित एमएच फार्मा को सील की गई दुकान का ताला तोड़ा गया. मोहित बंसल की उपस्थिति में ही फर्म का निरीक्षण किया गया. औषधि निरीक्षक हिमाचल प्रदेश की टीम द्वारा पकड़ी गयी मोहित बंसल की अवैध फैक्ट्री जो कि हिमाचल प्रदेश, बद्दी में स्थित थी, से औषधियाँ, प्रिंटिंग मैटेरियल और रॉ मैटेरियल के आधार पर चिन्हित की गयी नकली औषधियों एवं अन्य संदिग्ध औषधियों के कुल 19 नमूने जाँच के लिए यहां एकत्रित किये. जांच टीम ने कुल 09 प्रकार की दवाओं को सीज किया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5,50,000 आँका गया है.

इन दवाओं को किया गया सीज
Dytor-10 Tab., Montair 10 Tab.,Zerodol Th4 Tab., Roseday-10 tab., Urispas Tab., Bio D3 Plus Capsule, Dilzem-SR Tab., Atorva-10, Atorva-20

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: New Executive Committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर...

आगरा

Agr News: Administrative officials visited Agra’s Bhavna Estate to inspect the preparations for the upcoming Janakpuri 2026 event…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी 2026 की तैयारियों को...

आगरा

Agra News: Dr. Nandan Singh elected President of the Provincial Medical Services Association in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव में अध्यक्ष बने डॉ....

बिगलीक्स

Agra News: Father kills daughter in Agra, angered by her love affair…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने उठाया खौफनाक...

error: Content is protected !!