आगरालीक्स…आगरा के पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी से मिला सिक्ख समाज का प्रतिनिधिमंडल. नगर कीर्तन पर व्यवस्थाएं करवाने के लिए सौंपा पत्र
8 जनवरी को आगरा मे निकाले जा रहे नगर कीर्तन के संदर्भ में सिक्ख समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज आगरा के पुलिस कमिश्नर डा प्रतिंदर पाल सिंह एवं आगरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से उनके कार्यालय पर मुलाकात कर नगर कीर्तन पर व्यवस्था करवाने के लिए पत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी विभिन्न विभागों के साथ आगरा प्रशासन एवम सिक्ख समाज की मीटिंग की मांग की. इस पर डीएम द्वारा शीघ्र ही मीटिंग बुलाने का आश्वासन दिया गया.

सौंपे गए पत्र में चिकित्सा, टोरेंट, नगर निगम, फायर, जल संस्थान, जल निगम एवं आवारा पशुओं से संबंधित पत्र दिया. पुलिस कमिश्नर को सौंपे गए पत्र में ट्रैफिक एवम सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित पत्र थे. प्रतिनिधिमंडल में श्री गुरु सिंह माईथान के प्रधान सरदार कंवल दीप सिंह, हैड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह, समन्वयक बंटी ग्रोवर, पाली सेठी, परमात्मा सिंह, हरमिंदर सिंह, राना रंजीत सिंह, बालूगंज गुरुद्वारे के प्रधान इंद्र जीत सिंह गुजराल, राजिंदर सिंह मिठ्ठू, अजीत सिंह शामिल थे.