आगरालीक्स… इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में भी जुझारू खेल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 26 रन से हराकर जबड़े से जीत छीन ली।
पाकिस्तान को 354 रन का मिला था लक्ष्य

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुल्तान में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को जीत के लिए 354 रन का लक्ष्य दिया था। पाकिस्तान की टीम ने सधी हुई शुरुआत के बाद कुछ विकेटों का पतन जरूर किया था लेकिन रनो की संख्या कम और पर्याप्त समय को देखते हुए पाकिस्तान की जीत की उम्मीद लग रही थी।
लंच के बाद हावी हो गए इंग्लैंड के गेंदबाज
पाकिस्तान ने आज सोमवार को लंच के बाद तक जीत की उम्मीदों को कायम रखा था लेकिन लंच के बाद पाकिस्तान के छटे विकेट 290 रन के स्कोर पर मोहम्मद नवाज का गिरा, इसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाज पाकिस्तान पर हावी हो गए।