नईदिल्लीलीक्स …केंद्रीय विवि सहित डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट ( सीयूईटी) यूजी की आवेदन प्रक्रिया, एग्जाम और प्रवेश की तिथि जारी।

यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने टवीट कर कहा है कि सूयीईटी यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2023 के पहले सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी। परीक्षा 21 से 31 मई तक आयोजित की जाएगी और जुलाई में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
अगस्त से प्रवेश
सीयूईटी के माध्यम से विवि और कॉलेजों में यूजी में प्रवेश अगस्त से होगा।