नईदिल्लीलीक्स… भारत बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत की राह पर। लेकिन पुच्छले बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को फिर किया तंग।
चाय तक बांग्लादेश को 108 रन की बढ़त
भारत और बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में चाय तक सात विकेट पर 195 रन बना लिए हैं और उसकी बढ़त108 रन की हो गई है। बांग्लादेश की ओर से लिटन दास एक छोर से मोर्चा संभाले हुए हैं।
भारत ने बांग्लादेश की पारी को जल्द नहीं समेटा तो होगी परेशानी
भारत की कोशिश की है इस टर्न लेती पिच पर जितनी जल्दी हो सके बांग्लादेश को समेट कर मिले हुए लक्ष्य को पूरा कर जीत हासिल करे। भारत को चौथी पारी में बल्लेबाजी करनी है लेकिन अभी के हालात तो जीत के हैं लेकिन पुच्छले बल्लेबाज ज्यादा रन जोड़ गए तो भारत को परेशानी भी खड़ी हो सकती है।