आगरालीक्स… पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन, वे 100 वर्ष की थी और तबीयत बिगड़ने पर अहमदाबाद के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
पीएम नरेंद्र मोदी का मां हीराबेन को मंगलवार को अचानक सांस लेने में परेशानी होने लगी थी। उन्हें कफ की भी समस्या थी। 100 साल की हीराबेन को अहमदाबाद के यूनएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलाजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया। गुरुवार को अस्पताल द्वारा जारी किए बयान में बताया कि तबीयत में सुधार है।
सुबह हुआ निधन, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया टवीट
पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। पीएम मोदी ने टवीट किया
शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।