आगरालीक्स… आगरा में दीपावली से पहले चांदी कारोबारी को पुलिस कर्मियों ने पकड लिया, नकली चांदी बताकर उससे वसूली की, एसएसपी ने आरोपी दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
सती नगर, नरायच में चांदी कारोबारी राकेश का कारखाना है। वह बड़े व्यापारियों से माल लेकर आता है। अपने यहां आभूषण तैयार कराता है। राकेश का आरोप है कि 21 अक्टूबर को सिपाही अखंड प्रताप सिंह व मुल्तान सिंह कारखाने पर आए थे। उससे कहा कि वह नकली चांदी बनाता है यह आरोप लगाया। 25 किलोग्राम चांदी कब्जे में ले ली। व्यापारी को भी पकड़ लिया। फाउंड्री नगर चौकी पर तीस हजार रुपये की वसूली के बाद माल और व्यापारी दोनों को छोड़ दिया गया। उसे बुरी तरह डराया धमकाया। उसने उस व्यापारी को भी बुला लिया था जिसकी चांदी थी। सब कुछ सही था इसके बावजूद तीस हजार रुपये लेने के बाद उसे छोड़ा गया। एसएसपी ने सीओ छत्ता बीएस त्यागी को जांच के आदेश दिए थे। सीओ की रिपोर्ट पर दोनों सिपाहियों को निलंबित किया गया है। रिपोर्ट में चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है। चौकी प्रभारी की यह गलती है कि चौकी पर हुई सौदेबाजी की उसे जानकारी क्यों नहीं हुई। जानकारी थी तो अधिकारियों को क्यों नहीं बताया।
Leave a comment