आगरालीक्स …आगरा में 25 से 30 नवंबर तक फ्री में हॉट एयर बैलून में बैठ कर ताजमहल का दीदार कर सकते हैं, इसके लिए लकी ड्रा से चयन किया जाएगा। पर्यटन विभाग द्वारा 25 से 30 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे हॉट एयर बैलून फेस्टिवल में टिकट नहीं लगाया है।
उपनिदेशक पर्यटन दिनेश कुमार ने बताया कि कि उप्र पर्यटन विभाग द्वारा हॉट एयर बैलून फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 15 और शाम को पांच बैलून उड़ान भरेंगे। पिछली बार कुल 15 बैलून फेस्टिवल में आए थे। इस बार फेस्टिवल में किसी प्रकार की टिकट लागू नहीं करने का निर्णय लिया है। लकी ड्रॉ से उड़ान भरने वालों का चयन किया जाएगा।
यहां से भरी जाएगी उडान
स्काई वोल्ट्ज कंपनी ने बैलून की फ्री उड़ान के लिए शहर में कई जगह चयनित की हैं। उड़ान के दिन सुबह हवा की दिशा के अनुसार जगह चुनी जाएगी। उडान पीएसी मैदान, हाथीघाट के पास यमुना तलहटी, कछपुरा, ग्यारह सीढ़ी के पास रिवरफ्रंट गार्डन और धांधूपुरा शामिल हैं।
Leave a comment