आगरालीक्स …आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के कर्मचारी को बीएड घोटाले में सस्पेंड कर दिया गया है। उसे बीएड छात्र की फर्जी मार्कशीट बनाने का आरोपी मानते हुए कार्रवाई की गई है।
डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के बीएड सत्र 2004-05 2005 में शिवदान सिंह स्मृति कॉलेज इगलास, अलीगढ़ से सुनील कुमार ने परीक्षा दी थी। उसे 21 नवंबर 2006 को बीएड की मार्कशीट जारी की। इसमें 54 फीसद अंक थे। उनकी यह मार्कशीट कहीं गुम हो गई, इस पर डुप्लीकेट मार्कशीट 31 दिसंबर 2012 को मार्कशीट जारी की गई, इसमें 84 फीसद अंक थे। इस पर विवि के कार्य परिषद के निर्णय के बाद 29 अक्टूबर 2015 में रिटायर जज एनसी हरित की एक सदस्यीय कमेटी गठित की थी। कुलसचिव केएन सिंह का मीडिया से कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ सहायक महीपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस के गणित विभाग से संबद्ध किया गया है।
Leave a comment