आगरालीक्स …आगरा में गुरुवार को कान्वेंट स्कूलों की छुटटी कर दी गई है, इसके लिए मैसेज भेजे गए। वहीं, रात को जिला प्रशासन ने छुटटी निरस्त कर दी है, अब यह छुटटी चार दिसंबर को होगी। डीएम गौरव दयाल ने आदेश जारी किए हैं कि गुरू तेगबहादुर शहीद दिवस पर उ0प्र0 शासन द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाश 24 नवम्बर के स्थान पर अब यह अवकाश 04 दिसम्बर को होगा। उन्होंने शासनादेश के क्रम में बताया कि 24 नवम्बर को सभी कार्यालय, स्कूल तथा कालेज खुलेंगे।
गुरू तेगबहादुर शहीद दिवस पर 24 नवंबर को छुटटी घोषित की गई थी। इसके चलते शहर के मिशनी और कान्वेंट स्कूलों में छुटटी कर दी गई, इसके लिए बुधवार रात को छात्रों के परिजनों के मोबाइल पर गुरुवार की छुटटी के मैसेज भेज दिए गए।
छुटटी के मैसेज के बाद आया शासनादेश
स्कूलों द्वारा छात्रों के परिजनों को छुटटी के मैसेज भेज दिए गए, इसके बाद 24 नवंबर की छुटटी चार दिसंबर को किए जाने का शासनादेश जारी हुआ। इसे लेकर असमंजस बना रहा। कॉलेजों द्वारा छुटटी का मैसेज भेज दिया गया है, ऐसे में छुटटी निरस्त करना संभव नहीं है।
Leave a comment