Saturday , 24 October 2026
Home बिगलीक्स CM Akhilesh Yadav & Rahul Gandhi road show in Agra: Route divert, School closed
बिगलीक्स

CM Akhilesh Yadav & Rahul Gandhi road show in Agra: Route divert, School closed

148

आगरालीक्स आगरा में सीएम अखिलेश यादव और राहुल गांधी के आज  रोड शो के लिए रूट डायवर्ट किया गया है, कई स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, शुक्रवार को दोपहर दो से शाम सात बजे तक आगरा क्लब से दयालबाग तक रूट डायवर्ट किया गया है।
रूट में किया गया बदलाव
–  भगवान टॉकीज से आगरा क्लब तक रोड शो के दौरान एमजी रोड पर कोई वाहन नहीं चलेंगे, ये वाहन यमुना किनारा रोड होकर निकलेंगे। इस दौरान आगरा क्लब से भगवान टॉकीज तक वाहन चल सकेंगे।
– रोड शो के दौरान पालीवाल पार्क और घटिया आजम खां की तरफ से वाहन नहीं आ सकेंगे।
– एमजी रोड भगवान टॉकीज से दयालबाग की तरफ जाने वाले सभी वाहन सीधे न जाकर खंदारी चौराहा केंद्रीय हिंदी संस्थान होते हुए जाएंगे।
– आगरा क्लब से भगवान टॉकीज तक कोई भी भारी वाहन, टूरिस्ट बस और लोडर आॅटो नहीं चलेंगे।

  • छीपीटोला चौराहा से बिजलीघर चौराहा को आवागमन करने वाले सभी प्रकार के वाहन बालूगंज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। पथौली नहर चौराहे से एमजी रोड की तरफ आने वाली सभी प्रकार की बसें वाया मलपुरा, बिचपुरी होकर जाएंगी।
    कई स्कूल रहेंगे बंद
    रोड शो को देखते हुए प्रिल्युड पब्लिक स्कूल, आगरा पब्लिक स्कूल, सेंट कॉनरेडस का जूनियर सेक्शन सहित कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं, प्रशासन ने भी स्कूल संचालकों से रोड शो से पहले स्कूलों की छुटटी करने के लिए कहा है।

सपा के छह और कांग्रेस के तीन प्रत्याशी
सपा कांग्रेस गठबंधन से जिले की नौ सीटों में से छह पर सपा के प्रत्याशी हैं और तीन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड रहे हैं। एत्मादपुर से सपा की राजा बेटी बघेल, आगरा उत्तर से अतुल गर्ग, आगरा छावनी से ममता टपलू, पफतेहपुर सीकरी से लाल सिंह लोधी, फतेहाबाद से डॉ राजेंद्र सिंह और बाह से अंशु रानी निषाद प्रत्याशी हैं। जबकि कांग्रेस से आगरा दक्षिण से नजीर अहमद, आगरा ग्रामीण से उपेंद्र सिंह, खेरागढ से कुसुमलता दीक्षित प्रत्याशी हैं।

ये रहेगा रोड शो का रूट
डीईआई इंजीनियरिंग कैंपस के सामने खाली ग्राउंड पर हैलीपेड बनाया गया है। यहां सीएम अखिलेश यादव और राहुल गांधी हैलीकॉप्टर से उतरेंगे। यहां से ही रोड शो शुरू होगा, दोपहर तीन बजे दयालबाग से भगवान टॉकीज, सूरसदन, वजीरपुरा, सेंट पीटर्स, हरीपर्वत, एमजी रोड, कलक्ट्रेट होते हुए छीपीटोला पर समाप्त होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Police in Agra have arrested five criminals who robbed a doctor..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में क्लीनिक पर बेठे डॉक्टर के चैंबर में घुसे...

बिगलीक्स

Tragic: Four friends from Agra die in an accident in Jaipur…#agranews

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा के चार दोस्तों की जयपुर में मौत. खाटू श्याम मंदिर...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Faith, Devotion and Service: Shri Chitrakoot Dham Parivar to Visit Chitrakoot from Agra

आगरालीक्स…संत सेवा और सनातन धर्म जागरूकता के संकल्प के साथ चित्रकूट धाम...

बिगलीक्स

MLC Election Agra: 26.70 percentage voting for teachers

आगरालीक्स आगरा में एमएलसी शिक्षक और स्नातक खंड के चुनाव में मतदान...

error: Content is protected !!