अहमदाबादलीक्स… अहमदाबाद में आज तड़के 150 किमी की तेज रफ्तार जेगुआर कार ने लोगों को रौंदा नौ लोगों की मौत। एक दर्जन से ज्यादा घायल।

थार-डंपर की भिड़ंत देखने जमा हुए थे तमाशबीन
गुरुवार सुबह इस्कान मंदिर के फ्लाईओवर पर हादसा उस समय हुआ जब लोग थार और डंपर की टक्कर देखने को जुटे थे। तभी 150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आई जेगुआर कार ने लोगों को रौंद दिया।
तेज रफ्तार लोगों को रौंदती हुई निकली
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और लोग कुचलते चले गए। अभी तक हादसे में नौ लोगों के मौत की घोषणा की जा चुकी है, जबकि 13 लोग घायल हैं।
मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख की घोषणा
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।