आगरालीक्स …आगरा के गधापाड़ा मालगोदाम की 90304 वर्ग मीटर जमीन पर आवासीय कॉलोनी और अपार्टमेंट बनेंंगे। 213 करोड़ की जमीन को बिल्डर खरीदेंगे, इसके लिए ई बोली लगेगी।

रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने गधापाड़ा मालगोदाम फ्रीगंज की 90304 वर्ग मीटर जमीन को 99 वर्षों के लिए पट्टे पर देने जा रहा है, इसके लिए 19 जून को प्री बिड आयोजित हो चुकी है। अब ई बोली लगनी है।
213 करोड़ रुपये की जमीन
आरएलडीए ने 90304 वर्ग मीटर जमीन की कीमत 213.80 करोड़ रुपये हांगी है, इस जमीन को आवासीय विकास के लिए दिया जाएगा। इसके लिए तीन अगस्त को दोपहर तीन बजे ई बोली लगाई जाएगी।