आगरालीक्स…आगरा की यमुना में फिर आ सकती है बाढ़. दिल्ली में खतरे के निशान से फिर ऊपर पहुंची यमुना.. जानें इस समय आगरा में यमुना का कितने फीट है जलस्तर
आगरा में एक बार फिर से यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है. इसका कारण है दिल्ली में यमुना का एक बार फिर से जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचना. हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा गया है जिसके कारण दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा है. ऐसे में ओखला बैराज से और अधिक मात्रा में मथुरा व आगरा की ओर पानी छोड़ा जा सकता है.

आगरा में अभी भी खतरे के निशान से ऊपर यमुना
आगरा में इस समय यमुना का जलस्तर लो फ्लड लेवल से ऊपर है. दोपहर तीन बजे जारी किए गए अपडेट के अनुसार आगरा में यमुना का जलस्तर 495.6 फीट है जबकि लो फ्लड लेवल 495 फीट है. ओखला बैराज से 48690 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है तो वहीं गोकुल बैराज से आगरा की ओर 92196 क्यूसेक पानी छाड़ा गया है.
Date * 22-7-2023*
Time 03:00 PM
Yamuna River ,
At Water Works Agra
Current Gauge. 495.6 Ft.
Low flood Level 495.0 Ft
Medium Level 499.0 Ft
High flood Level 508.0 Ft
Trend.- Decreasing
At Gokul Barrage 92196 cusec
Trend- Decreasing
At Okhla Barrage 48690 cusec
Trend- Decreasing
Chambal at Pinahat
Current level- 114.70 M
H.F.L- 137.60 M
Alert Level 127.00 M
Danger level 130.00 M
*Trend:- Constant