आगरालीक्स…आगरा के श्री रामलीला महोत्सव अध्यक्ष चुने गए विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल तो राजीव अग्रवाल निर्विरोध महामंत्री…
श्री रामलीला महोत्सव की प्रधान सभा का अधिवेशन रविवार को श्री रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इण्टर कॉलेज (सुभाष बाजार चौराहा के पास) पर हुआ, जिसमें गत वर्ष की बैठक की कार्यवाही की सम्पुष्टि एवं गत महोत्सव का आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया गया। श्री रामलीला कमेटी आगरा के अध्यक्ष व महामंत्री का निर्वाचन भी सभा में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन की कार्यवाही चुनाव अधिकारी भगवान दास बंसल, रामकिशन अग्रवाल की देख-रेख में सम्पन्न हुई। श्री रामलीला कमेटी, आगरा के अध्यक्ष पद के लिये विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल एवं महामंत्री पद के लिये राजीव अग्रवाल का एक-एक ही निर्वाचन पत्र प्राप्त होने के कारण इन्हें निर्विरोध चुना गया। उत्तर भारत की एतिहासिक आगरा की रामलीला के संस्थापक लाला कोकामल के 68 वर्षीय प्रपौत्र राजीव अग्रवाल बने रामलीला कमेटी के निर्विरोध महामंत्री।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अतुल बंसल, बिष्णु दयाल बंसल, श्री विनोद जौहरी, मुकेश अग्रवाल, अशोक राठी, मनोज पोली, मुकेश जौहरी, ताराचन्द, आनन्द मंगल, प्रवीण स्वरुप, अंजुल बंसल, मनोज अग्रवाल, मोहित गोयल, दीलिप अग्रवाल, कृष्ण मुरारी, रामान्सू शर्मा, आयूश अग्रवाल, प्रकाश चन्द, सहित शहर के गणमान्य नागरिक प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।