आगरालीक्स… आगरा में 16 मार्च से बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है, इसी दिन यूपी में भाजपा सरकार आ जाएगी, नकल होगी या नहीं, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। हाईस्कूल और इंटर में 1.47 लाख परीक्षार्थी बैठेंगे।
गुरुवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल और दोपहर की पाली में इंटर की परीक्षा होगी। यह परीक्षाएं 343 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग नकलविहीन परीक्षा का दावा कर रहा है। पिछले सालों में नकल के लिए कुख्यात रहे केंद्रों को अतिसंवेदन और संवेदनशील की सूची में डाला गया है। इन केंद्रों पर अलग से स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। केंद्रों के बाहर पुलिस भी तैनात रहेगी। परीक्षा संपन्न कराने के लिए आठ हजार से ज्यादा कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। मगर, बोर्ड परीक्षा में नकल रोक पाना आसान नहीं है।
नकल कराने का लिया है ठेका
सूत्रों के मुताबिक नकल कराने के लिए कॉलेजों में ठेका लिया गया है, बाहर से उत्तर पुस्तिका लिखने से लेकर बोल बोलकर नकल कराई जानी है, इसमें सभी का हिस्सा है, इसलिए नकल की रोकथाम संभव नहीं है।
ये है हाल
हाईस्कूल परीक्षार्थी संस्थागत – 72223
हाईस्कूल परीक्षार्थी व्यक्तिगत – 8766
इंटर परीक्षार्थी संस्थागत – 59653
इंटर परीक्षार्थी व्यक्तिगत – 6227
परीक्षा केंद्र
कुल परीक्षा केंद्र – 343
अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र- 16
संवेदनशील परीक्षा केंद्र – 51
नकल रोकने का जिम्मा
सचल दल – 7
सुपर जोनल मजिस्ट्रेट – 10
जोनल मजिस्ट्रेट – 34
स्टेटिक मजिस्ट्रेट – 67
कक्ष निरीक्षक
माध्यमिक शिक्षक – 6200
परिषदीय शिक्षक – 1500
Leave a comment