आगरालीक्स…बधाई हो 8—0 की. विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. हिटमैन के आगे बेवस नजर आए पाकिस्तान पेसर्स.
क्रिकेट विश्व कप 2023 में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए भारत—पाकिस्तान के बीच मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही विश्व कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ अजेय अभियान अब 8—0 हो गया है.
पाकिस्तान को 191 रन पर आलआउट करने के बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने जोरदार शुरुआत दी. गिल 16 रन बनाकर आउट हुए. विराट कोहली ने भी रोहित का साथ दिया लेकिन वह भी 16 रन पर हसन अली की गेंद पर आउट हो गए. लेकिन दूसरी ओर हिटमैन रोहित शर्मा का आक्रामक अंदाज जारी रहा. रोहित शर्मा 6 छक्के और 6 चौके मारकर 86 रन पर आउट हुए. इसके बाद श्रेयस अयर और केएल राहुल ने भारत को जीत दिला दी. श्रेयस 53 रर बनाकर नाटआउट रहे.