आगरालीक्स …आगरा में सुबह से ही लाइन लगने लगी, इंतजार खत्म हुआ और एक के बाद एक प्रतिभाओं को मंच दिया गया। सना इवेन्ट द्वारा इंडियाज गॉट टैलेन्ट की तर्ज पर आयोजित आगराज गॉट टैलेन्ट में रविवार को कलकत्ता वाली बगीची, रिंग रोड पर 5 से 15 साल के प्रतिभागियों ने आॅडिशन दिया।
किसी ने डांस किया तो किसी की मॉनो एक्टिंग पर जज भी खडे हो गए। सिंगिंग, इंस्ट्रूमेंट और ताइक्वांडो की प्रस्तुति दी। एक के बाद एक प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में नंदिनी, मंजरी शुक्ला और गौरव जैन रहे। आॅडिशन में टॉप 30 सलेक्ट किए जाएंगे, इन्हें दो से तीन दिन में फोन कर सूचना दी जाएगी। 16 अप्रैल को विजय नगर स्थित विजय क्लब में फिनाले होगा। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इससे अर्जित धनराशि एक पहल संस्था को वहां पढ़ने वाले बच्चों के लिए डोनेट की जाएगी।
Leave a comment