आगरालीक्स…. ताजमहल के तहखाने में स्थित शाहजहां और मुमताज की कब्रों को खोला गया, गुस्ल की रस्म के साथ तीन दिवसीय उर्स शुरू, तीन दिन तक ताजमहल में निशुल्क प्रवेश। वीडियो
ताजमहल में मंगलवार से तीन दिवसीय शाहजहां का 369 वां उर्स शुरू हो गया। ताजमहल के तहखाने में स्थित शाहजहां और मुमताज की कब्रों को खोला गया, गुस्ल की रस्म के साथ ही उर्स शुरू हो गया। देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई। इसके साथ ही दोपहर दो बजे शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों वाला मुख्य मकबरा खोल दिया गया। शाम तक ताजमहल में निशुल्क प्रवेश मिलेगा।
आठ फरवरी को पूरे दिन निशुल्क प्रवेश
सात फरवरी को भी दोपहर दो बजे के बाद ताजमहल में निशुल्क प्रवेश मिलेगा। आठ फरवरी को उर्स के लिए ताजमहल में पूरे दिन प्रवेश निशुल्क रहेगा।