आगरालीक्स… आगरा में केनरा बैंक के एटीएम को तोडने की कोशिश की गई, बदमाशों ने सीसीटीवी और सायरन तोडने के बाद कैश बॉक्स तोडा, लेकिन सफल नहीं हो सके।
लोहामंडी क्षेत्र के नालबंद रोड पर रविवार को केनरा बैंक के एटीएम में बदमाश एटीएम में घुस गए। उन्होंने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को बंद किया, फिर तोड़ दिया। वहां लगे सायरन को भी तोड़ा। इसके बाद शातिरों ने कैश बॉक्स को तोड़ने की कोशिश की। एटीएम के अंदर की केबिन में भी तोड़फोड़ की। मगर, वे कैश बॉक्स को तोड़ने में सफल नहीं हुए। सोमवार को सुबह सात बजे ग्राहक एटीएम से कैश निकालने पहुंचे। उन्होंने एटीएम की हालत देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बैंक अधिकारियों को बुलाया, लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि सीसीटीवी कैमरे का काम दिल्ली की एक कंपनी देखती है। कंपनी को सूचना दे दी गई है। वहां से टीम आने पर ही सीसीटीवी की रिकार्डिग मिल सकेगी। एसएसआइ लोहामंडी अजय किशोर ने बताया कि मकान मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पहले हुई घटनाएं
शहर में एटीएम तोड़कर कैश लूटने की पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। सदर में रोहता नहर के पास एटीएम को तोड़कर पंजाब के गिरोह ने कैश लूटा था। वे अपने साथ कटर भी लेकर आए थे। इसके बाद सदर में ही सौदागर लेन के पास पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़कर कैश लूटने की कोशिश हुई।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment