आगरालीक्स…फिरोजाबाद से बसपा ने घोषित किया लोकसभा प्रत्याशी. सत्येंद्र जैन को बनाया उम्मीदवार. बोले—इस बार बसपा बिना नहीं बनेगी केंद्र सरकार
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दल प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं. बहुजन समाज पार्टी की ओर से आज फिरोजाबाद लोकसभा सीट से सत्येंद्र जैन को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया है. इससे एक दिन पहले बसपा ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से रामनिवास शर्मा और मथुरा से कमलकांत उपमन्यु को प्रत्याशी घोषित किया है.
बहुजन समाज पार्टी की ओर से आगरा और अलीगढ़ मंडल के मुख्य प्रभारी मुनकाद अली ने फिरोजाबाद से सत्येंद्र जैन को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की. जैन समाज के लोगों ने खुशी जताई है. मुख्य अतिथि मुनकाद अली ने कहा कि इंडिया गठबंधन और एनडीए अपनी बात करता है लेकिन इस बार केंद्र में बहुजन समाज पार्टी के बिना सरकार नहीं बनेगी. सत्येंद्र जैन सोली ने कहा कि पार्टी ने जो जैन समाज के लोगों को मान सम्मान दिया है वह उसका एहसान कभी नहीं चुका पाएंगे. चुनाव जीतने पर वह चहुमुंखी विकास कराएंगे.