आगरालीक्स आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के लिए चिकित्सा शिक्षा एवं प्रावधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन पहुंचे, हो सकते हैं बडे बदलाव।
शुक्रवार रात को चिकित्सा शिक्षा एवं प्रावधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन एक निजी कार्यक्र्म में शामिल होने के लिए आगरा आ गए थे, उन्होंने एसएन के अधिकारियों के साथ रात को बैठक की। सुबह 10. 40 पर चिकित्सा शिक्षा एवं प्रावधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन एसएन इमरजेंसी पहुंच गए। यहां उन्होंने एसएन की व्यवस्थाएं देखी, मरीजों को मिल रहे इलाज, संसाधनों की कमी और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली, उन्होंनें मरीजों से भी बात की।
बदले जा सकते हैं डीजीएमई
भाजपा सरकार आने के बाद चिकित्सा शिक्षा में बडे बदलाव नहीं हुए हैं, डीजीएमई डॉ वीएन त्रिपाठी को हटाए जाने की चर्चाएं लंबे समय से चल रहीं थी। उनकी जगह पूर्व डीजीएमई और एसएन के पूर्व प्राचार्य डॉ केके गुप्ता को डीजीएमई बनाया जा सकता है, डीजीएमई बनने की लाइन में कानपुर मेडिकल कॉलेज के डॉ नवनीत अग्रवाल भी हैं।
Leave a comment