
आगरालीक्स …आगरा और मथुरा के रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे, ये मल्टीस्टोरी होंगे, जमीनी तल पर ट्रेन में बैठ सकेंगे, ऊपर के तलों पर खानपान सहित खरीदारी की कई सुविधाएं होंगी। इसकी शुरूआत मध्य प्रदेश के हवीबगंज और गुजरात के गांधी नगर स्टेशन से की गई है।
शनिवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने मथुरा-आगरा के बीच ट्रैक का विंडो निरीक्षण किया। कैंट स्टेशन पर प्रेसवार्ता में चेयरमैन एके मित्तल ने बताया कि रेलवे स्टेशनों का री-डवलपमेंट करने जा रही है। इसके लिए ए और ए1 कैटेगिरी के देश के 400 स्टेशन चुने गए हैं। इसमें आगरा रेल मंडल का आगरा और मथुरा स्टेशन भी शामिल है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर जिस तरह सुविधाएं होती हैं, उसी तर्ज पर स्टेशनों को विकसित करना है।
50 स्टेशनों पर पहले चरण में काम
दिसंबर तक 50 स्टेशनों पर शुरू होगा काम रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि मध्य प्रदेश के हबीबगंज स्टेशन और गुजरात का गांधी नगर स्टेशन पर डिजायन बदलने का काम शुरू कर दिया है। अगले 15 दिन में दिल्ली के आनंद विहार और बिजवासन रेलवे स्टेशन पर काम शुरू हो जाएगा। जून माह तक 23 अन्य स्टेशनों पर काम शुरू होगा। इसी वर्ष दिसंबर तक 50 स्टेशनों पर काम शुरू होगा। अगले चरण में आगरा-मथुरा सहित अन्य स्टेशन होंगे। अगले दो साल मे सभी 400 स्टेशन पर कार्य शुरू हो जाएगा। पीपीपी मॉडल पर चलेंगे स्टेशन रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि इन स्टेशनों का री-डवलपमेंट पीपीपी मॉडल पर होगा। रेलवे ट्रेन में टिकट, प्लेटफार्म किराया वसूलेगा। बाकी सुविधाएं देने की जिम्मेदार डवलपर की होगी। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए 500 से 1000 करोड़ रुपया प्रति स्टेशन पर खर्च करने की योजना बनाई है। स्टेशनों की ऐसे बदलेगी डिजायन – चुने गए सभी स्टेशन मल्टीस्टोरीज होंगे। – सभी स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट अलग-अलग होंगे। – अधिकांश स्टेशनों पर एंट्री प्रथम मंजिल पर होगी और एग्जिम जमीन तल पर होगा। – जमीनी तल पर लोग ट्रेन में सवार होने के समय जाएंगे, इसलिए खानपान व अन्य जरूरी सुविधाएं प्रथम मंजिल पर होंगी। – प्रथम मंजिल पर ही एसी, नॉन एसी वेटिंग हॉल, क्लॉक रूम आदि रहेंगे। टॉयलेट और पानी पीने की व्यवस्था हर मंजिले पर व प्लेटफार्म पर होगी। जरूरत के हिसाब से दूसरे और तीसरे मंजिल पर गेस्ट रूम, रिटायरिंग रूम व एयरपोर्ट की तर्ज पर खरीदारी के लिए कई तरह के स्टोर खोले जाएंगे। मोबाइल इस दौरान जीएम एमसी चौहान, डीआरएम रंजन यादव, एडीआरएम डीके सिंह, सीनियर डीसीएम रश्मि बघेल, डीसीएम डॉ. संचित त्यागी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
Leave a comment