Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Youth killed in road accident in Agra
टॉप न्यूज़

Youth killed in road accident in Agra

99

nimit

आगरालीक्स …आगरा में भीषण हादसे में युवक की मौत हो गई, कार डिवाइडर से जा टकराई, हादसे में एक को गंभीर चोट आई हैं। 28 वर्षीय युवक की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
आगरा के शमसाबाद निवासी निमित गुप्ता अपने साथी के साथ कार से आगरा में शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। शनिवार सुबह शमसाबाद के बाकलपुर में कार डिवाइडर से जा टकराई, हादसे में गंभीर रूप से घायल निमित गुप्ता की मौत हो गई, उनके साथी को गंभीर चोट आई हैं। 28 वर्षीय निमित गुप्ता की मौत हो कोहराम मचा हुआ है।

मार्च में 12 घंटे में 12 की मौत
आगरा में 12 घंटे में आईएसबीटी के सामने एक के बाद एक दो भीषण हादसों में 12 की मौत, डग्गेमार बसों से हुआ हादसा, कारोबारी, मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्र की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी 1 दिनेश यादव
मैं अपनी कार से जा रहा था, उसी समय तेज आवाज हुई, देखा तो सिकंदरा की तरफ से आ रहा टैंकर एक के बाद एक पांच आॅटो को रौंदता हुआ साइकिल सवार को चपेट में ले चुका था। चार घायलों को अपनी गाडी में लेकर एसएन इमरजेंसी पहुंचा

प्रत्यक्षदर्शी 2 अचेंद्र, साइकिल पर था और उसके भाई विजय पाल की मौत हो गई
अचेंद्र और विजय पाल ट्रांसपोर्ट नगर में पल्लेदारी का काम करते थें और असोपा रोड पर रहते हैं। साइकिल से ये दोनों पल्लेदारी करने जा रहे थे, आईएसबीटी के सामने साइकिल से रोड पार कर रहे थे। अचेंद्र ने बताया कि मैं आगे था और भाई विजय पाल पीछे, टैंकर ने आॅटो में टक्कर मारी और हमारी तरपफ आ रहा था, मैंने भाई से कहा कि टैंकर आ रहा है हट जाओ, वह चपेट में आ गए और मैं दूसरी तरफ गिर गया
प्रत्यक्षदर्शी 3 आरती शर्मा
आरबीएस कॉलेज से एमएससी कर रही आरती शर्मा महर्षिपुरम में रहती हैं, वह सुबह कॉलेज में चल रही सेमिनार में शामिल होने के लिए आॅटो से जा रही थी। आरती ने बताया कि एक झटका लगा, बेहोश हो गई, इमरजेंसी में आकर पता चला।
प्रत्यक्षदर्शी चार सोनू
आॅटो चालक सोनू सडक के दूसरी तरफ सवारी बिठा रहा था, उसने बताया कि तेज आवाज होने पर सामने देखा तो टैंकर ने एक आॅटो को चपेट में ले लिया है, दूसरा आॅटो टैंकर से टकरा कर दूसरी तरफ गिरा, सडक पर दौड रहा तीसरा आॅटो टैंकर में पफंस गया, इसके बाद दौ और टैंकर और साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए टैंकर चला गया।
शनिवार रात को आईएसबीटी के सामने आॅल्टो कार को इनोवा ने रौंद दिया था, हादसे में महिला राहगीर सहित पांच की मौत हो गई थी। 12 घंटे बाद आईएसबीटी के दूसरी तरफ यह दूसरा हादसा हुआ है। रविवार सुबह सिकंदरा की तरफ से टैंकर आ रहा था, आईएसबीटी के सामने डग्गेमार बसें खडी थी। इसके पीछे एक आॅटो खडा हुआ था, इसी बीच एक और आॅटो आया, उसने पहले से खडे आॅटो को ओवर टेक किया और डग्गेमार बस के बगल में सवारियों को उतारने लगा। इसी बीच तेज आवाज हुई, डग्गेमार बस के पीछे खडे आॅटो को टैंकर ने रौंद दिया, चंद सेकेंड में टैंकर बस के बगल में खडे एक के बाद एक चार आॅटो और एक साइकिल सवार को रौंदता हुआ चला गया।
हादसे में सात की मौत
हादसे में बलूनी पब्लिक स्कूल से मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी कर रहे अनूप शर्मा पुत्र हरी शंकर शर्मा मूल निवासी इरादतनगर, कपडा कारोबारी सतीश चंद्र गुप्ता पुत्र राम किशन निवासी महर्षिपुरम विजय पाल पुत्र नवाब सिंह निवासी गैलाना सिकंदरा, कपडा कारोबारी सतीश चंद्र गुप्ता पुत्र राम किशन निवासी महर्षिपुरम, अनिल शर्मा निवासी सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी, योगेंद्र चौहान पुत्र हरिनाथ निवासी राधा रमन रोड मैनपुरी की शिनाख्त हो गई है। दो की शिनाख्त नहीं हुई है।
हादसे में पांच घायल
हादसे में आरबीएस से एमएससी कर रही छात्रा आरती शर्मा, विजय पाल सिंह के भाई अचेंद्र, राज कुमार, कमलेश निवासी कैलाश मोड और एक अज्ञात घायल है।

शनिवार रात को आईएसबीटी के सामने हादसे में हुई थी 5 की मौत
आगरा में भीषण हादसे में चार की मौत हो गई, एक्सीडेंट को देख रूह कांप जाएगी, दौडती इनोवा दूसरी साइड से आ रही कार गिरी, हादसे में राहगीर महिला सहित पांच की मौत हो गई
पुलिस ने बताया कि एचआर 29 एएच 8176 नंबर की इनोवा सिकंदरा की ओर से भगवान टाकीज की ओर तेज गति से जा रही थी। शनिवार को रात नौ बजे हाईवे पर आईएसबीटी के पास इनोवा बेकाबू हो गई हो गई और डिवाइडर को तोड़ते हुए भगवान टाकीज की ओर से आती ऑल्टो से टकरा गई। इनोवा की टक्कर से ऑल्टो की छत उड़ गई। ऑल्टो में सवार राकेश, उसके बेटे, भांजे और किराएदार के बेटे की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे से हाईवे पर चीत्कार मच गई। राहगीर महिला की भी इस हादसे में जान चली गई। आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने ऑल्टो में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!